कोलकाता स्थित वो 5 स्थान जो आपकी छुट्टि यों को बना सकते है और भी यादगार | रोजमर्रा की भाग दौड़ भरी जिंदगी और घरेलू तथा बाहरी तनाव से बचने का सबसे अच्छा तरीका है वैकेशंस । परिवार या दोस्तो के साथ बिताए गए ये पल जीवन में एक नई ऊर्जा भर देते है और जिंदगी को फिर से जीने का उत्साह प्रदान करते है। परंतु बहुत से ऐसे लोग होते है जो वैक्सेशंस पे होने वाले खर्च को देखते हुए अपने मन को मार के हर साल उसको टालते रहते है। ऐसे लोगो के लिए कोलकाता एक बहुत ही सुंदर विकल्प हैं।

मेट्रोसिटी होते हुए भी ये देश के बाकी शहरो से बहुत सस्ता है। साथ ही साथ ये देश के प्राचीन इतिहास और संस्कृति का केंद्र भी हैं। देश के सभी हिस्सों से बड़ी आसानी से जुड़े होने के कारण कोलकाता शहर पूर्व भारत का एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। भारत के पश्चिम बंगाल राज्य  में स्तिथ कोलकाता शहर भारतीय इतिहास के कई महत्वपूर्ण धरोहरों को समेटे है। अंग्रेजी हुकूमत में 1910 ईस्वी  तक देश की राजधानी होने के कारण इस शहर में कई महल और अंग्रेजो द्वारा बनाये  गए कई इमारते है  है जो अंग्रेजी स्थापत्य कला का अध्भुत नमूना है।

1686  ईस्वी में इस सहर की स्थापना जॉब  चार्नोक ने की थी।  घनी आबादी वाला भारत का ये शहर  अपने महलो और इमारतों के अलावा कला , संस्कृति और अपने स्वादिस्ट फ़ूड आइटम्स  के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है।  यहाँ की मिस्टी दोई और रोसोगुल्ला को कौन नहीं जानता ।

कोलकाता आके अगर अपने ये टेस्ट नहीं किया तो आपका कोलकाता आना व्यर्थ  है। इसके अलावा यहाँ की ब्रियनि , फुचका और पपड़ी चाट  जैसा स्वाद आपको विश्व के किसी हिस्से में नहीं मिल सकता।  यहाँ के कई मकान अंग्रजी शासनकाल के ही बने हुए है जो आज भी हूबहू उसी सकल में मजूद है। कोलकाता रबीन्द्रनाथ टैगोर , स्वामी विवेकानंद और चैतन्य महाप्रभु की ये जन्मस्थली रही है।  लगभग सभी धर्मो के लोग यहाँ बड़े प्रेम और आत्मीयता के साथ रहते है है।

दुर्गा पूजा के समय कोलकाता शहर दुल्हन के तरह  सज  जाती है। अपने इन्ही आकर्षणों के कारण देश- विदेश से हर साल लोग कोलकाता घूमने आते है। आधुनिक होने के साथ साथ ये शहर अपनी संस्कृति को बड़ी  सहजता से समेटे है।  इन्ही वजहों से इसे देश की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता  है। अगर आप कम पैसो में देश के इतिहास की फिर से जीना चाहते है तो कोलकाता आप के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। तो आईये कोलकाता के उन बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानते है जो आपको कोलकाता जाने के लिए उत्सुक कर देगी। 

कोलकाता स्थित वो 5 स्थान जहा आपको जरूर जाना चाहिए।

1. विक्टोरिया मेमोरियल 

विक्टोरिया मेमोरियल 

 अपने कोलकाता भ्रमण  की शुरुआत हम विक्टोरिया मेमोरियल से करते है।  ये कोलकाता के मध्य में स्थित सफ़ेद मार्बल से बना एक बहुत बड़ा महल है जिसे लार्ड कर्जन ने महरानी विक्टोरिया के भारत पर  शासन के 25  वर्ष पुरे होने पर उनकी याद  में बनवाया  था।  64 एकड़ में फैले इस विशाल ईमारत के बगीचे बहुत ही खूबसूरत है जिनमे टहलते हुए आपको लगेगा की आप किस रॉयल फॅमिली का हिस्सा है। बगीचे के बीच में एक तालाब स्थित है जो इसकी सुंदरता में चार -चाँद लगता है। 

Sikkim Travel Tour:- सिक्किम की 5 Best Places for Tourist

पैलेस के प्रवेश द्वार पे महारानी विक्टोरिया की एक ताम्बे की  विशाल मूर्ति है जिनमे वो एक ताम्बे के सिंहासन पे बैठी है। इसके अलावा लार्ड कर्जन , लार्ड डल्हौसि और एडवर्ड ७  की भी मुर्तिया है। ईमारत के मध्य गुम्बद के ऊपर 16 फीट ऊँची एंजेल ऑफ़ विक्ट्री की मूर्ति है। ईमारत के अंदर एक संघ्रालय है जिसमे कई ऐतिहासिक चीज़े जिसमे राजाओ के तलवारे  , कई महान  लेखकों की पुस्तके और ढेर सारी दुर्लभ  पेंटिंग्स है। यहाँ पे कुल 25 गैलरी है जिनमे रॉयल गैलरी , नेशनल लीडर गैलरी, पोट्रैट गैलरी और कलकत्ता गैलरी प्रमुख है। कोलकाता स्थित वो 5 स्थान जहा आपको जरूर जाना चाहिए, उनमेसे एक ये स्थान है।

इसके अलावा यहाँ पर समय- समय पे कई प्रदर्शनी भी लगाई जाती है तथा   संगीत और नृत्य के शोज भी होते है।  विक्टोरया मेमोरियल भारतीय , मुग़ल और ब्रिटिश कला का एक अद्भुत समावेश है।  ये स्थान कोलकाता के साथ-साथ कोलकाता के बहार के लोगो के लिए  भी एक आकर्षणीय स्थल है। इसके समीप ही बिरला प्लैनेटेरियम भी स्थित है  , जो की भारत का सबसे बड़ा प्लैनेटेरियम है। 

2. इको टूरिज्म पार्क 

कोलकाता  जैसी शहरी इलाके में बड़ी बड़ी बिल्डिगंस और ढेर सारी भीड़ के बीच एक ऐसी जगह भी है जहाँ आप  अपने दिन भर के थकावट को भूल कर रिलैक्स कर सकते हो।  कोलकाता में देश का सबसे बड़ा टूरिज्म पार्क, इको टूरिज्म पार्क स्थित है।   ये कोलकाता से 15  किलोमीटर दूर रजरहाट के  न्यू टाउन में स्थित है। यहाँ आप बस , टैक्सी या फिर अपने निजी गाड़ियों से भी जा सकते है। 

ये 475 एकड़ जमीन में फैला हुआ है।  इस पार्क के चारो तरफ एक झील  है  जो पार्क को एक द्वीपनुमा आकृति प्रदान करती है। इस पार्क का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षणीय भाग इसका सेवन वंडर्स गार्डन है।  कोलकाता स्थित वो 5 स्थान जहा आपको जरूर जाना चाहिए, उनमेसे एक ये स्थान है।

साथ पैक करेंगे यह 5 Travel Foods तो सफर होगा शानदार

इसमें दुनिया की सातो अजूबो की नक़ल मौजूद है, जिससे  ये पार्क आपको  विश्वभ्रमण का भी एहसास दिलाता है। इसके अलावा बटरफ्लाई गार्डन , बम्बू गार्डन , मास्क गार्डन , टी गार्डन जैसे और भी कई सुन्दर गार्डन्स इसके अंदर है जिसकी सुंदरता आपको मंत्रमुग्धा कर देगी। इस पार्क में फ़ूड कोर्ट भी है जहाँ आप लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते है।  इसके अलावा आप वाटर साइकिलिंग , रोलर स्केट्स , रिमोट कार , इ – बाइक , डुओ साइकिलिंग  जैसे कई चीजों का लुफ्त उठा सकते है।

फॅमिली पिक्निक्स के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। यह पार्क बच्चो , नौजवनो और प्रेमी जोड़ो को बहुत पसंद आता है।   शाम के वक़्त इस जगह की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।  ठंडी- ठंडी हवाो क साथ मध्यम  रौशनी में सराबोर इस पार्क को देखना एक अद्धभुत अनभुव करवाता है।   इस पार्क से कुछ ही दूरी पे विश्व बांग्ला गेट है, जिसमे एक रेस्ट्रॉन्ट है, जहाँ आप 82 फ़ीट की उचाई पे भोजन का लुफ्त उठा सकते है। 

3. एक्वाटिका वाटर पार्क 

गर्मी के दिनों में कोलकाता के लोगो का कोई अगर सबसे  पसंदीदा हॉलिडे स्पॉट है तो वो एक्वाटिका वाटर पार्क है।  यह कोलकाता से  15  किलोमीटर दूर राजारहाट में स्थित है।  17 एकड़ में  फैले इस वाटर पार्क में वो सब कुछ मौजूद है जो आपके छुट्टियों को यादगार बना सकती है।  इस पार्क में कई सारे राइड्स है जिन्हे आप एन्जॉय कर सकते है।  इनमे टोर्नेडो साइकिल और  ब्लैकहोल राइड आपको एक रोमांचक एहसास दिलाता है। राफ्ट स्लाइड और सर्फ रेसर राइड  बच्चो को बहुत  पसंद आते है।

कोलकाता स्थित वो 5 स्थान जहा आपको जरूर जाना चाहिए, उनमेसे एक ये स्थान है।इस पार्क में एक डांस पूल भी है जहाँ  लोग डीजे की धुन पे थिरकते है।  कपल्स के लिए भी ये जगह बहुत अच्छी है।  पानी के फव्वारो के बीच  थिरकते हुए नहाना एक अलग अनुभव देता है। यहाँ पे कई स्विमिंग पूल्स है जहाँ  आप रिलैक्स कर सकते है । पार्क के अंदर बहुत  सारे  फ़ूड कोर्ट्स है जहाँ आप अपना  मनपसंद खाना खा सकते है ।  कुल मिलाकर ये फॅमिली या दोस्तों के साथ  एन्जॉय करने के लिए एक बेहतरीन जगह है। 

4. इस्कॉन टेम्पल, मायापुर 

कोलकाता स्थित वो 5 स्थान

कोलकता में कई धार्मिक स्थल है।  इनही में  से एक मायापुर का इस्कॉन टेम्पल है।  ये कोलकाता शहर से150 किलोमीटर की दुरी पे कृष्णानगर(नदिया जिला) में स्थित है। कोलकाता के स्यालदाह स्टेशन से कृष्णनगर के लिए डायरेक्ट ट्रैन की व्यवस्था है इसके अलावा आप बस और टैक्सी  जैसे साधनो  का भी प्रयोग कर सकते है।  ये स्वामी चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली है। यहाँ हर साल देश विदेश से हज़ारो श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है।  यहाँ चंद्रोदय मंदिर और पुष्पसमाधि  मंदिर प्रमुख है। 

यहाँ भगवान श्री कृष्ण, स्वामी चैतन्य महाप्रभु तथा अन्य देवी -देवताओ की कई प्रतिमाये है। मंदिर  प्रांगण के चारो और पेड़ पौधे और बगीचे है जो इसकी  भव्यता में चार-चाँद लगती है।  मंदिर प्रांगण के अंदर एक अद्भुत शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है।  कैंपस के अंदर गाड़ा- भवन और गीता- भवन है  जहाँ   दोपहर और रात्रि को भोग(प्रसाद) वितरण किया जाता है।  इसके अलावा गोविन्द रसोई 24 घंटे खुली रहती है।  मंदिर कैंपस के अंदर एक गौशाला भी है जहाँ देश-विदेश से लायी  गई लगभग  200  गाये है। 

इस जगह का मुख्य आकर्षण यहाँ की मंगल आरती (सुबह की आरती ) और संध्या आरती है।  कोलकाता स्थित वो 5 स्थान जहा आपको जरूर जाना चाहिए, उनमेसे एक ये स्थान है। इस भव्य दृश्य को देख के मन आत्मविभोर  हो उठता है। हरे कृष्णा , हरे रामा का जाप से वातावरण पुलकित हो जाता है। मायापुर में रहने के लिए सबसे उत्तम जगह इस्कॉन गेस्ट हॉउस है, परन्तु इसकी बुकिंग 1  महीने पहले से करनी होती है। इससे थोड़ी दुरी पे नवदीप स्थित है। 

मायापुर के हुलर घाट से हर 15  मिनट पे यहाँ के लिए बोट जाती है। नदी पार करते वक़्त हुगली और जलांगी नदिया अपने संगम पर एक दूसरे से मिलते हुई दिखाई देती है। नवदीप में कई मंदिर है जिनमे गौरांग महाप्रभु मंदिर, विष्णुप्रिय मंदिर और आदित्य आचार्य मंदिर प्रमुख है।

5. इंडियन म्यूजियम , कोलकाता 

कोलकाता में भारत का सबसे पुराण और सबसे बड़ा म्यूजियम , इंडियन म्यूजियम स्थित  है। इसे इम्पीरियल म्यूजियम भी कहा जाता है। ये म्यूजियम लगभग 200 साल पुराना है। इसकी स्थापना एशियाटिक सोस्काइटी ऑफ़ बंगाल ने 1814 ईस्वी  में की थी। इस म्यूजियम में 35 गैलरी है जो भारतीय संस्कृति, जीवविज्ञान, पुरातत्व, मानवशास्त्र तथा भूविज्ञान से संबंधित है। यहां पर कई प्राचीन और दुर्लभ चीजे है, जिनमे देवी देवताओं की प्राचीन मूर्तियां, खुदाई से निकले जीवो के अवशेष और कई अनमोल कलाकृतियां मौजुद है। कोलकाता स्थित वो 5 स्थान जहा आपको जरूर जाना चाहिए, उनमेसे एक ये स्थान है।

यह संग्रहालय  मध्य और प्राचीन भारत के एक खूबसूरत तस्वीर अपने पर्यटकों के सामने  प्रस्तुत करता है। गौतम बुद्ध के जीवन से संबंधित कई साक्ष्य यहां मौजूद हैं। यहां पर भरहुत स्तूप के अवशेष भी मौजूद है। इसके अलावा अशोक स्तंभ का एक नमूना भी यहाँ दर्शकों को खूब आकर्षित करता है। मिस्त्र की ममी को देखना यहाँ  आने वाले लोगो के लिए एक उत्सुकता का विषय होता है। इसके अलाव संघ्रालय के बीच  में एक बहुत सुन्दर मैदान है जो इसे और भी खूबसूरत बनती  है। यह संघ्रालय भारतीय कला और संस्कृति की एक अमिट छाप अपने दर्शको के मन में छोड़ता है। 

अगर आप कोलकाता आने की सोच रहे है तो इन स्थानों पे जाना न भूले। हमने इस ब्लॉग में कोलकाता स्थित वो 5 स्थान आवर उनकी जानकारी दी है जहा जाकर आप छुट्टियोंका आनंद लेसकते है  सिटी ऑफ़ जॉय में आपका का स्वागत है। अपना अनुभव हमारे साथ कमेंट कर के साझा करे। तो ये थे कोलकाता स्थित वो 5 स्थान जहा आपको जरूर जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.