हैलो दोस्तों आज मैं आपको जिस यात्रा पर लेकर जा रहा हूँ वो बहुत ही दुर्गम पहाड़ों और ग्लेशियर के बीच स्तिथ है और उसके दर्शन करना काफी नामुंकिन सा प्रतीत होता है जिसका नाम है श्रीखंड महादेव   | आपने अमरनाथ , केदारनाथ , कैलाश मानसरोवर यात्रा सुनी होगी लेकिन आज हम आपको शिव भगवान  की सबसे कठिन यात्रा श्रीखंड महादेव (Shrikhand Mahadev)  की यात्रा के बारे में बताएँगे | 18000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्तिथ श्रीखंड  महादेव जाने का रास्ता बहुत मुश्किल और जोखिम भरा है | परम पूज्य श्री भगवान् महादेव का वास कैलाश पर्वत है श्रीखंड महादेव उन्हीं में  से एक स्थल है जहाँ शिव का वास है | यही वो जगह है जहाँ पर भगवान् विष्णु ने भष्मासुर का वध किया था और महादेव को भष्मासुर के आतंक से बचाया था | और यही पर पांडु पुत्र भीम ने स्वर्ग में जाने  का रास्ता खोजा था |

अगर आप जानना चाहते हैं कि आप श्रीखंड महादेव  की यात्रा कैसे कर सकते हैं , श्रीखंड महादेव कहाँ पर  है , श्रीखंड महादेव कैसे जा सकते हैं , श्रीखंड महादेव कब जाना चाहिए , आदि |  तो आपको हमारे द्वारा इस आर्टिकल में पूरे विस्तार से बताया जाएगा |

श्रीखंड महादेव का इतिहास (History of Shrikhand Mahadev) 

shrikhand mahadev
Image Source: Google(Amar Ujala)

तो चलिए शुरू करते हैं श्रीखंड महादेव की यात्रा | श्रीखंड महादेव (Shrikhand Mahadev) हिन्दुओं का एक पवित्र तीर्थ स्थल है और भगवान् शिव   की   सबसे कठिन  रोमांचकारी यात्रियों में से एक है जो 18000 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर विराजमान है | भगवान् शिव को विवश होकर इस गुफा में छुपना पड़ा था | भगवान् शिव के भक्त बहुत ही अनोखे होते है उन्ही में से एक था भष्मासुर , जिसने घोर तपस्या कर अपने आराध्य भगवान् शिव को अपनी तपस्या से प्रसन्न कर लिया था | और उनसे वरदान भी प्राप्त कर  लिया था |

भोलेनाथ ने भष्मासुर से वरदान लेने के लिए कहा , तो भष्मासुर ने कहा की मुझे ऐसा वरदान चाहिए की मैं किसी के सर पर हाथ रखु तो वह भस्म हो जाए | शिव ने आशीर्वाद देते हुए कहा की मैं तुम्हे वरदान देता हु की तुम जिसके सर पर हाथ रखोगे वो भस्म हो जाएगा |

भष्मासुर ने सृष्टि में तहलका मचा दिया और उसके बाद वह कैलाश पर्वत पर आया और पार्वती को देखकर उसका मन मचल गया और शिव को ख़त्म करने के लिए  दौड़ने लगा  | फिर उसके बाद भगवान् विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया और कहा कि मैं पार्वती से बहुत अधिक सुन्दर हूँ और तुमसे ब्याह करना चाहती हूँ लेकिन उससे पहले तुम्हें मेरे आराध्य  सामने नृत्य करना होगा नृत्य करते करते भगवान् विष्णु ने भष्मासुर का हाथ उसके ही सर पर रखवाकर भष्म कर दिया और भगवान् शिव को भष्मासुर से बचा लिया | इसलिए श्रीखंड महादेव ही वह स्थान है जहाँ पर भष्मासुर  का वध किया गया था | श्रीखंड महादेव स्वर्ग में बसा है और स्वर्ग के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको श्रीखंड महादेव (Shrikhand Mahadev)  अवश्य जाना चाहिए |

अगर आपको मंदिर घूमने का शौक है तो आप श्रीखंड महादेव के अलावा नैना देवी और हेमकुंड साहिब भी घूम सकते हैं |

श्रीखंड महादेव (Shrikhand Mahadev) घूमने कैसे जाएँ ?

श्रीखंड महादेव सबसे कठिन यात्राओं में शुमार है  पर आपका एक कदम आपकी जान पर  भारी पड़ सकता है | क्योंकि श्रीखंड महादेव की यात्रा करते समय कई यात्रियों की जान भी जा चुकी है लेकिन भक्त तो आखिर भक्त ही होते हैं और भक्त अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने आराध्य /प्रभु की भक्ति में लीन होते हुए भगवान् शिव के दर्शन करने चले आते हैं | लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप श्रीखंड महादेव (Shrikhand Mahadev)  के दर्शन कैसे कर सकते हैं यानि की वहाँ तक कैसे  पहुँचा जा सकता है |

“कहती हैं ये नदियां कि वापस चल अपने पहाड़ पे

इन शहरों में तो हम भी नालों से ज्यादा कुछ भी नहीं “|

बस द्वारा : श्रीखंड महादेव पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले आपको शिमला के रामपुर से निरमंड होकर बागीपुल और जाओं तक आप बस से जा सकते हैं और उसके बाद 35 किलोमीटर की यात्रा आपको पैदल चल कर ही तय करनी होगी |

रेल द्वारा  : अगर आप रेल से जाना चाहते हैं तो आप अपने आसपास के रेलवे स्टेशन से जबरहट्टी के लिए ट्रैन पकड़ सकते हैं और वहां से कुल्लू होते हुए आप जाओं पहुँच सकते हैं |

हवाई यात्रा : और अगर आपका मन हवाई जहाज  जाने  का है तो श्रीखंड महादेव सबसे निकटतम शिमला एयरपोर्ट है फिर  वहाँ से आपको बस द्वारा ही शेष यात्रा को पूरा करना होगा |

श्रीखंड महादेव (Shrikhand Mahadev) कब जाएँ ?

आपने अभी तक अपना मन बना लिया होगा की आप श्रीखंड महादेव जरूर जाएँगे लेकिन कब श्रीखंड महादेव (Shrikhand Mahadev) जाना चाहिए और यात्रा के दौरान किन बातों का हमें खास ख्याल रखना चाहिए | 

किन बातों का रखे ध्यान :

  • अगर आप मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत हैं तो ही आप इस यात्रा पर जाएँ | क्योंकि यात्रा पर  जाने से पहले आपका फुल हेल्थ Checkeup  होता हैं |
  • यात्रा में आपको कई चिन्हित रास्ते मिलेंगे उन्हें देखकर ही आगे बढ़ें |
  • श्रीखंड महादेव का रास्ता घनी पहाड़ियों और बर्फीले रास्ते से होकर जाता है इसलिए बारिश और तूफान में अपनी यात्रा  को रोक दें और  इस दौरान यात्रा बिलकुल भी न करें |
  • यात्रा पर जाने से पहले अपना पंजीकरण जरूर करवा लें |

 श्रीखंड महादेव (Shrikhand Mahadev)  एक 18000 फ़ीट की ऊंचाई और बर्फीले ग्लेशियर में स्तिथ है जहाँ पर बर्फ़बारी होती रहती है लेकिन आप श्रीखंड महादेव कब घूम सकते हैं  इसका समय तय किया गया है | आप श्रीखंड महादेव जुलाई के महीने में घूम सकते हैं 2021 में यह यात्रा 15 से 21 जुलाई खुली रहेगी लेकिन अगर आप अगले साल इस यात्रा आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी करना होगा |

 

श्रीखंड महादेव (Shrikhand Mahadev) के आसपास घूमने की जगह

श्रीखंड महादेव आप कुल्लू मनाली से होकर जाते हैं लेकिन श्रीखंड महादेव के आसपास ऐसे कौन  हैं जहाँ पर आप घूम सकते हैं |पर कहीं भी घूमने जाने से पहले हमारे पास ट्रेवल का हर जरुरी सामान होना चाहिए | 

 

कुल्लू मनाली (Shrikhand Mahadev)

kullu shrikhand mahadev
image source: Google (Tusk Travel)

कुल्लू भारत के हिमाचल प्रदेश में बसा एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यह कुल्लू घाटी में व्यास नदी के किनारे बसा हुआ है |

देवदांक गुफा (Shrikhand Mahadev)

Devdhank gufa
Image source: Google(khaskhabar)

जब भष्मासुर भगवान् शिव को भष्म करने के लिए उनके पीछे जा रहा था तब भोलेनाथ इसी गुफा में चुप गए  थे लेकिन यहाँ वो सुरक्षित नहीं थे इसलिए वो श्रीखंड की गुफा में जाकर छुप गए |

नैनी सरोवर (Shrikhand Mahadev)

Naini Sarovar
Image Source: Google(liveuttaranchalnews)

यह सरोवर हिमालय में स्थित है और सर्दी दौरन यहाँ पर भारी बर्फ़बारी होती है जिसके कारण यहाँ सरोवर  का पानी पूरी तरह जम जाता है | श्रीखंड महादेव  पर सभी भक्त इस सरोवर का जल को अपने साथ लेकर जाते हैं |

भीम शीला (Shrikhand Mahadev)

Bhim Shila Shrikhnad Mahadev
Image Source: Google(Twitter)

भीम शिला उस जगह का नाम है जहाँ पर पांडु पुत्र भीम ने स्वर्ग में जाने के लिए सीढ़ियों का निर्माण किया था | और यह श्रीखंड महादेव जाते समय रास्ते में आपको देखने को मिल जाएगी |

One Response

  1. Thanks for information about shrikhand mahadev. beacause shirkhand mahadev is one of the best place of lord shiva to visit.

Leave a Reply

Your email address will not be published.