Andaman and Nicobar Place घूमने जाने में आप सभी को इस ब्लॉग के जरिए विवश किया जाएगा। अरे! हसिए नहीं, मजाक तो बिल्कुल भी न समझिए। अंडमान निकोबार द्वीप की सुंदरता खुद आपको यहाँ पहुंचने के लिए इनविटेशन दे रही है। सिर्फ मैं माध्यम बनने की कोशिश कर रहा हूँ।
दोस्तों!, आज के वक्त की सबसे बड़ी सच्चाई यह है कि लोगों के पास समय की कमी हो गई है और इस कमी की मात्रा इतनी है कि लोग अपने परिवारों को भूल पैसे के पीछे भागने में व्यस्त रहता है। वे लोग कबीर जी के मशहूर दोहे को भूल जाते हैं ‘Kya leke aaya Jagat mein’ , खैर छोड़िए अब इतने ज्यादा उपदेश दूंगा तो बोरियत से वेबसाइट छोड़ देंगे आप सभी। सिर्फ कहने का मतलब यह है कि कोशिश करें अधिक से अधिक समय अपने परिवारों को दें। हॉलिडे में Andaman and Nicobar Place जैसी शांत जगह जाएंगे तो जिंदगी का सही मजा ले पाएंगे। आइए जानते हैं अंडमान निकोबार द्वीप के बारे में इस Travel Blog के माध्यम से:-
सफेद रेत से ढकी हुई शांत जगह, समुद्री तट और साफ क्रिस्टल क्लियर पानी Andaman and Nicobar Place Andaman and Nicobar Place के प्रतीक माने जाते हैं। यह जगह ट्रॉपिकल पैराडाइस का एक सही उदहारण है।
बंगाल की खाड़ी में स्थित Andaman and Nicobar Place एक Beautiful Travel Destination है। इसका जिक्र मैंने Honeymoon Travel Destination के ब्लॉग में भी किया था। यह जगह 300 द्वीपों का समूह है। जिसमें से कुछ द्वीप Tourist Place के रूप में विकसित किए गए हैं और बाकी द्वीप मानव पहुंच से दूरी पर है। यह जगह हर Honeymoon Couples के लिए बेहद अलग और खूबसूरत अनुभव पेश करता है। शांतिपूर्ण जीवन जीना हो तो यहां जरूर पधारें। कई ट्रेवल कंपनियां Andaman and Nicobar Travel Tour बेहद सस्ते में उपलब्ध कराते हैं। आप चुन कर यहाँ पहुंचें और अपने भीतर एक नई याद संजोए। उम्मीद है मेरे इतने से लेख में आप Andaman and Nicobar Island आने की तैयारी कर रहें होंगे लेकिन यहाँ आने का फायदा तभी हो पाएगा जब आपको इधर देखने लायक घूमने वाली जगह का पता होगा तो आइए जानते हैं।
Andaman and Nicobar Place island में घूमने के लिए बेहतरीन जगह

सेलुलर जेल:- यहाँ आकर आप जेल जाने के लिए तैयार रहें। वे भी बिना जुर्म किए। मजाक समझ रहें हैं। आप की भी गलती नहीं है। कोई भी व्यक्ति सेलुलर जेल के बारे में जानेगा तो वह यही सोचेगा कि कोई जेल एक Travel Destination कैसे हो सकता है। लेकिन अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित यह जेल में वीर सावरकर जी ने अपनी काला पानी की सजा काटी थी। इस जेल में लाइट एंड साउंड शो भी किया जाता है।

जॉली बॉय आइलैंड:- यात्रियों की माने तो वे इस जगह को धरती पर स्वर्ग मानते हैं। महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क के एक पार्ट यह आइलैंड पोर्ट ब्लेयर के बेहद करीब है, पोर्ट ब्लेयर से किसी छोटी नांव से भी इस जगह पहुंचा जा सकता है। यहाँ पर आप प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

रॉस आइलैंड:- अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो यह जगह आपके लिए बेहद अलग अनुभव पेश कर सकता है। इसी जगह पर भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को सजा दी जाती थी। यह जगह पोर्ट ब्लेयर से ईस्ट दिशा में स्थित है। यहाँ पर साल 1857 के कुछ इमारतें हैं हालांकि वे अब पुरानी हवेली का रूप ले चुके हैं। यह आइलैंड पूर्ण रूप से इंडियन आर्मी के कंट्रोल में है।

बैरन आइलैंड:- अपने नाम से दर्शाता यह एक बंजर आइलैंड है। अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी यानी कि पोर्ट ब्लेयर से नार्थ ईस्ट डायरेक्शन में हैं। इस जगह पर भारत और साउथ एशिया का इकलौता एक्टिव ज्वालामुखी है। हालांकि यहाँ मौजूद ज्वालामुखी करीब 150 साल तक शांत रहा लेकिन 1991 में फिर सक्रिय हुआ था। इसी ज्वालामुखी को देखने लोग इधर आते हैं।
दोस्तों यह था Andaman and Nicobar Place के बारे में पूरी जानकारी। उम्मीद है यह Travel Blog in Hindi ने आपको अंडमान निकोबार द्वीप में आने को विवश कर दिया होगा। लेकिन यह अभी भी कहना चाहूंगा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। उसके लिए आप वेबसाइट पर Travel Tips भी पढ़ सकते हैं।
धन्यवाद।।
Here is a superb Blog You may Obtain Interesting that we encourage you to visit. Teddy Ordaz
Im grateful for the blog article. Thanks Again. Really Great. Humberto Depauw
I love your writing style genuinely loving this web site. Ruben Merrit