देश की राजधानी दिल्ली के पूर्व में स्थित एक असाधारण राज्य उत्तर प्रदेश एक ऐतिहासिक राज्य होने के साथ साथ अपनी विरासत स्थल, मंदिरों, मस्जिदों और संग्रहालय, और ऐतिहासिक इमारतों का बोध करवाता है | अगर आप इतिहास प्रेमी   हैं, या आपको घूमने का बहुत शौक  है  तो आपके लिए उत्तर प्रदेश में (best places to visit in uttar pradesh) ऐसे कई स्थान हैं  जहाँ पर घूम सकते हैं और उत्तर प्रदेश की पवित्रता और इलाहाबाद में  त्रिवेणी संगम का लुफ्त  भी उठा सकते हैं |

हम अकसर सोचा करते हैं की पहले राजा कैसे होते होंगे उनका महल कैसा होगा , दरबार कैसा लगता होगा | लेकिन उत्तर प्रदेश में आपको त्रेता युग से द्वापर और द्वापर से कलयुग तक सभी तरह की जानकारी  आपको मिलेगी | फिर चाहे वो भगवान कृष्ण जन्म भूमि मथुरा  हो  या भगवान राम जन्म भूमि अयोध्या | इसके साथ साथ मुग़लो द्वारा उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक इमारतें का निर्माण हो  या फिर भारतीय नवाबों का खान पान और उनके शौक के किस्से हों | भारत का  मशहूर शास्त्रीय नृत्य कत्थक की शुरुआत हो या फिर संसार के सात अजूबों में शामिल मुमताज की याद में शाहजहाँ द्वारा बनवाया गया आगरा का ताजमहल  हो | ये आपका उत्तर प्रदेश आपके  मन में आ रहे सभी सवालों का उत्तर देने के लिए तैयार है तो हो जाईये तैयार उत्तर प्रदेश के उन सभी जगहों के बारे में जानने के लिए  जहाँ पर आप घूमने जा सकते हैं |

आगरा (Agra)

आगरा दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का घर होने के साथ साथ मुग़ल साम्राज्य की एक छोटी सी झलक भी दिखाता है | आगरा का ताजमहल सफ़ेद संगमरमर और आगरा का  किला अपनी लाल बलुआ पत्थर के निर्माण से सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है | आगरा का ताजमहल यमुना नदी के तट पर स्तिथ है | ताजमहल , आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी ये सभी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं | यह यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली से और आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ से जुड़ा हुआ है | आगरा में घूमने के लिए और भी बहुत से आकर्षण केंद्र हैं |

  • ताजमहल
  • आगरा का किला
  • फतेहपुर सीकरी
  • इत्मादुद्द्दौला का मकबरा
  • जामा मस्जिद
  • चीनी का रोजा
  • मेहताब बाग
  • स्वामी बाग
  • अकबर का मकबरा
  • मरियम मकबरा
  • पालीवाल पार्क

मथुरा 

मथुरा उत्तर प्रदेश का सिर्फ एक जिला नहीं बल्कि हिन्दू धर्म के पवित्र पर्यटन स्थलों में से एक है | मथुरा श्री भगवान कृष्ण का जन्म क्षेत्र भी है जहाँ पर आपको कई सारे प्राचीन मंदिर भी देखने को मिल जाएँगे | मथुरा अपनी संगीत कला के लिए पुरे भारत में प्रसिद्ध है जहाँ पर स्वामी हरिदास संगीत शास्त्र के आचार्य हुआ करते थे | मथुरा में लोग होली और जन्मास्टमी के दिन भारी मात्रा में भगवान के दर्शन के लिए आते हैं और बरसाने में लट्ठमार होली का आनंद उठाते हैं | और मथुरा में लोग होली और जन्मास्टमी को बड़ी ही धूम धाम से मनाते हैं |

अगर आप चटपटे खाने के शौक़ीन हैं तो आपके लिए मथुरा में आलू पूरी , कचौरी , गुलाब जामुन , और जलेबी उपलब्ध हैं आप खाकर उनका भरपूर आनंद ले सकते हैं | मथुरा में घूमने के लिए पर्यटन स्थल :

  • प्रेम मंदिर
  • बाँके बिहारी मंदिर
  • द्वारकाधीश मंदिर
  • कृष्ण जन्म भूमि
  • गोवर्धन
  • कंस किला
  • मथुरा संग्रहालय

और अगर आप उत्तर प्रदेश में सफर कर रहे हैं तो आप यह भी पता कर सकते हैं कि आपके यहाँ से कौन सी बस उस जगह के लिए जाएगी | इसके लिए आपको नीचे दिया Bus Dekho App डाउनलोड करना होगा |

Bus dekho

इसे भी जरूर पढ़ें :

वाराणसी

Varanasi

वाराणसी (दीपो का शहर ) जिसे बनारस और काशी के नाम से पुकारा जाता है जो दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है | और यह पवित्र शहर गंगा नदी के तट पर बसे होने के कारण और भी मनमोहक नज़र आता है | काशी विश्वनाथ मंदिर पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है क्योंकि इसमें भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक यहाँ  स्तिथ है | यह शहर बहुत वर्षों से भारत का और विशेषकर उत्तर भारत का सांस्कृतिक एवं धार्मिक केंद्र रहा है | इस शहर का इतिहास महाभारत काल से भी दिखता है जब पांडवों और कौरवों के पितामह भीष्म ने काशी नरेश की तीनों पुत्रियों अम्बा , अम्बिका और अंबालिका का हरण करके हस्तिनापुर लेकर आए थे |

वाराणसी में गंगा नदी के तट पर जगह जगह घाट बने हुए हैं जहाँ पर आप पवित्र स्नान पूजा आदि कर सकते हैं | वाराणसी और भी कई चीजों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है जैसे बनारसी साडी , बनारसी पान,  पीतल के सामान आदि | और ये सब खरीदने के लिए वहाँ मुख्य बाजार , गौदौलिया , विश्वनाथ गली और ठठेरी बाजार है | यदि आप वाराणसी घूमने गए  हो तो इन जगहों पर अवश्य जाएँ |

  • संकट मोचन मंदिर
  • बनारस हिन्दू विश्वविधालय
  • दुर्गा मंदिर (मंकी टेम्पल )
  • काशी विश्वनाथ मंदिर
  • मणिकर्णिका घाट

यदि आप बनारस , काशी में घूमने गए हैं और वहां एक दो दिन ठहरना चाहते हैं तो आप अपने आस पास के होटल आसानी से ढूँढ सकते हैं | नीचे दिए गए फॉर्म में आप जगह का नाम लिखकर अपने आस पास के होटल आसानी से पता कर सकते हैं |

 

 

अयोध्या 

ayodhya

अयोध्या  भगवान राम की जन्म भूमि  और सरयू नदी के तट पर बसा हुआ एक अति प्राचीन नगर |  हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अयोध्या उन सात नगरों में से एक है जहाँ पर जाने से मोक्ष प्राप्त होता है जिनमें  अयोध्या के अतिरिक्त  मथुरा, हरिद्वार, काशी, कांची , उज्जैन, और द्वारिका भी शामिल हैं | दीपावली का उत्सव अयोध्या में काफी धूम धाम से मनाया जाता है यह उत्सव भगवान श्री राम के अयोध्या वापस लौटने की ख़ुशी में मनाया जाता है इस दिन पूरी अयोध्या दीपों और मोमबत्ती के रौशनी से जगमगाती है |  यहाँ पर भगवान श्री राम के पिता दशरथ राज किया करते थे |

अभी हाल ही में अयोध्या में सबसे बड़े श्री राम मंदिर का निर्माण संप्पन्न हुआ है और अयोध्या में श्री राम मंदिर यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है | क्या आपने कभी सोचा की अयोध्या नाम कैसे पड़ा , अयोध्या का अर्थ होता है अ युद्ध जिसे युद्ध से भी प्राप्त न किया जा सके |अगर आप उत्तर प्रदेश घूमना चाहते हैं तो अयोध्या जरूर जाएँ, यहाँ पर आपके लिए और भी कई पवित्र स्थान हैं जहाँ आप घूम सकते हैं |

  • श्री राम मंदिर
  • हनुमान गढ़ी
  • दशरथ महल
  • श्री लक्ष्मण किला
  • राम की पैड़ी

 

लखनऊ

Lucknow (7 best places to visit in uttar pradesh)

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के साथ साथ नबावों के शहर के रूप में विख्यात है | जो अपनी नज़ाकत और तहज़ीब भरी सांस्कृतिक खूबी , दशहरी आम और चिकन की कढ़ाई के लिए पुरे विश्व में जाना जाता है | इसे सिराज ए हिंद भी कहा जाता है | आपने उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य कत्थक तो देखा होगा उसकी शुरुआत भी यही से हुई थी , आखरी नवाब वाजिद अली खान कत्थक का बहुत बड़ा प्रेमी था | चिकन की कढ़ाई यहाँ का एक बेहतरीन नमूना है जिसमें कारीगर कुर्ते और साड़ियों पर अपनी कलाकारी की छाप छोड़ते हैं | शहर में गोमती नदी का वास है| लखनऊ दो हिस्सों में विभाजित है पुराना लखनऊ और  आधुनिक लखनऊ |

पुराना लखनऊ पूरी तरह चहल पहल एवं नवाबों वाले शाही भोजन , चिकन की दुकानों से  भरा हुआ है | वहीं दूसरी तरफ नया लखनऊ आपको आज के आधुनिक युग में लेकर जाता है जहाँ आपको बड़े बड़े शॉपिंग मॉल , पार्क , और बिल्डिंग भी देखने  को मिलेगी | अगर आप भी नवाबों वाले कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आपको लखनऊ जरूर जाना चाहिए |

  • बड़ा इमामबाड़ा
  • बेगम हज़रत महल पार्क
  • सआदत अली का मकबरा
  • जमीं मस्जिद
  • लखनऊ रेजीडेंसी
  • घंटा घर
  • कुकरैल फारेस्ट
  • रूमी दरवाज़ा
  • छतर मंजिल

झांसी

Jhansi

झांसी रानी लक्ष्मी बाई और 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के कारण प्रसिद्द है | यह एक ऐतिहासिक नगर है जो पहुंज और बेतवा जैसी बड़ी नदियों के बीच स्थित है |  और लक्ष्मी बाई के निःसंतान होने के कारण  अंग्रेज़ो ने झाँसी पर कब्ज़ा करने की कोशिश की लेकिन बहादुर और निडर रानी लक्ष्मी बाई ने उनका डटकर मुकाबला किया और अंग्रेज़ो को धूल चटा दी | झाँसी में कई ऐतिहासिक इमारतें और और स्मारक मौजूद हैं जो आपको लक्ष्मी बाई की बहादुरी की याद दिलाते हैं | इस शहर का इतिहास जितना दिलचस्प है उतनी  ही दिलचस्प है रानी लक्ष्मी बाई की कहानी  |

हमने बचपन में किताबों में एक कविता प  पढ़ी थी ” बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी |   झाँसी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में आता है और यहाँ कई प्रमुख संस्थान भी है | इसके अलावा आप झाँसी में और कहाँ कहाँ घूम सकते हैं उनके नाम नीचे बताये गए हैं |

  • झाँसी किला
  • रानी महल
  • झाँसी संग्रहालय
  • महालक्ष्मी मंदिर
  • गंगाधर राव की छतरी

इलाहाबाद (प्रयागराज )

Prayagraj (Allahabad)

इलाहाबाद  जिसका नाम बदलकर अब प्रयागराज कर दिया गया है | जो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मौजूद और त्रिवेणी संगम से मशहूर हिंदुओं का तीर्थस्थान है | जहाँ पर पवित्र नदी गंगा , यमुना और सरस्वती का मिलन होता है | प्रयागराज कुंभ के मेले के लिए बहुत प्रसिद्द है क्योंकि यह मेला बारह साल में एक बार लगता है | प्रथम अहसहयोग आंदोलन और खिलाफत आंदोलन की नींव भी यहीं रखी गयी थी | प्रयागराज में आपके लिए बहुत कुछ है जहाँ आप आसानी से घूम सकते हैं और इतिहास की जानकारी इक्कठी कर सकते हैं |

इलाहाबाद उच्च न्यायालय भारत के सबसे पुराने उच्च न्यायालयों में से एक है जिसकी स्थापना 1866 में हुयी थी | जैसे मथुरा यमुना आरती के लिए प्रसिद्द है वैसे ही प्रयागराज अपनी गंगा आरती के लिए प्रसिद्द है और लाखों की संख्या  में लोग यहाँ पर दर्शन के लिए आते हैं | प्रयागराज में और ऐसी कौन सी जगह हैं जहाँ हम घूमने जा सकते हैं |

  • प्रयागराज का किला
  • स्वराज भवन
  • मदन मोहन मालवीय क्रिकेट स्टेडियम
  • आनंद भवन
  • प्रयागराज उच्च न्यायालय
  • रानी महल
  • मनकामेश्वर मंदिर
  • नया यमुना सेतु

हमने इस आर्टिकल में आपको उत्तर प्रदेश के 7 धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बताए हैं जहाँ पर आपको स्वर्ग जैसा अनुभव प्राप्त होता है | अगर आप परिवार के साथ कही घूमने जाना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश के इन जगहों का भ्रमण जरूर कीजिए | अगर आपको हमारे द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास पसंद आया हो तो लाइक जरूर करना और कमेंट में जरूर बताएँ की आपको कौन सी जगह सबसे अच्छी लगी |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.