हम सभी रोज कहीं न कहीं की यात्रा पर निकल पड़ते हैं और वो बिना सोचे की आज कहाँ जाएँ | लेकिन हमारा सफर कहाँ से शुरू होगा और कहाँ ख़त्म इसके लिए हमें यह जरूर पता होना चाहिए कि हमारी मंजिल तक  हम कैसे पहुंचेंगे | क्योंकि मंजिल तक पहुँचने के लिए हमारे पास बहुत सारे साधन हैं जैसे व्यक्तिगत वाहन , बस , रेल , और हवाई जहाज आदि |

किसी ने क्या खूब कहा है “न मंजिलों को न हम रहगुजर को देखते हैं अजब सफर है कि बस हम सफर को देखते हैं “|

अपने इसी सफर को आगे बढ़ाते हुए हम हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप उत्तर प्रदेश या फिर राजस्थान में घूमना चाहते हैं और उसके लिए यह पता करना चाहते हैं कि वहाँ  बस के द्वारा कैसे जा सकते हैं |

Bus dekho

हम आपको आज एक Bus Dekho App के बारे में बताने जा रहे हैं कि आप उस App को कैसे  और कहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं  और कैसे उसे प्रयोग कर सकते हैं |

Check UPSRTC Bus Time Table

Bus Dekho  App क्या है ?

Bus Dekho  Application  उन लोगों के लिए बनाई गई है जो यह जानना चाहते हैं क्या हम कोई सफर रोडवेज बस या प्राइवेट बस से कैसे कर सकते हैं | हमें कैसे पता चलेगा कि बस कब आने वाली है और वो बस कहाँ तक जाएगी | इस एप्लीकेशन की मदद से आप कोई भी रोडवेज बस या प्राइवेट बस का रूट आसानी से कर सकते हैं और सफर को और भी मनोरंजक और शानदार बना सकते हैं | और तो और आप इस एप्लीकेशन की मदद से किसी भी बस की लाइव लोकेशन  भी पता कर सकते हैं | इससे आपको स्टैंड तक पहुँचने में मदद मिलेगी |

 

Bus Dekho  App  कैसे डाउनलोड करें ?

अभी तकआपने  जाना की बस देखो एप्प क्या है लेकिन आप ये एप्प कहाँ से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और कैसे उसे यूज़ कर सकते हैं | इस एप्प को डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस नीचे समझाया गया है आप देखकर डाउनलोड कर सकते हैं |

 

स्टेप 1 : अपने फ़ोन में प्लेस्टोर ओपन कीजिए |

स्टेप 2 : उसके बाद “बस देखो ” सर्च कीजिए |

स्टेप 3 : उसके बाद आपको उस पर क्लिक करना होगा और इंस्टॉल करना पड़ेगा |

 

अगर आप यह स्टेप फॉलो नहीं कर पा रहें हैं तो चिंता मत कीजिये आपको नीचे बस देखो एप्लीकेशन का लिंक दिया गया है  जिस पर क्लिक करके आप सीधे एप्प पर पहुँच जाएँगे और आप उसे डाउनलोड करेंगे |

Bus dekho

 

Bus Dekho  App  की खासियत क्या हैं ?

लेकिन क्या आपको पता है कि बस देखो एप्प के फायदे क्या हैं | हम आगे हम आपको इस एप्प के फीचर्स और फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं | आपको सिर्फ इस एप्प को प्लेस्टोर से डाउनलोड करना है और ओपन करना है |

Bus dekho

 

  • इसकी मदद से आप उत्तर प्रदेश की किसी भी बस की लाइव लोकेशन देख सकते हैं |
  • इसमें आप किसी भी रोडवेज बस का टाइम टेबल पता कर सकते हैं |
  • इसमें आप किसी भी बस को सर्च करके ढूँढ सकते हैं |
  • इसमें आप रोडवेज (UPSRTC ) के साथ साथ प्राइवेट बस को भी पता कर सकते हैं |
  • इसमें आपको किसी भी तरह के लॉगिन करने की जरुरत नहीं पड़ती आप इसे बिल्कुल मुफ्त में यूज़ कर सकते हैं |

 

 

 

 

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published.