Sikkim Travel Tour:- घुम्मकड़ी पसंद लोगों के लिए इस पोस्ट में Sikkim Travel के बारे में भरपूर जानकारी प्रदान की जाएगी। जब भी हम अपने परिवार के साथ भारत में जाने के लिए Tour Plan करते हैं तो अमूमन कुछ गिने चुने शहर ही इस लिस्ट में जगह बना पाते हैं लेकिन इसमें भी Sikkim जगह नहीं बना पाता।
इस पोस्ट के जरिए आपको Sikkim के 5 Best Places for Tourist से रूबरू कराया जाएगा ताकि आगे से आपकी हिट लिस्ट में सिक्किम भी शामिल हो। यह इस खूबसूरत शहर का दुर्भाग्य ही है कि विदेशी लोगों के लिए सिक्किम(Sikkim) आकर्षण का केंद्र है तो वहीं भारतीयों के लिए भारतीयों के लिए पर्यटन स्थल की लिस्ट में कोसों दूर। खैर इस जगह पर मौजूद बहतरीन जगहों के बारें में जानकारी लेंगे तो खुद ही सिक्किम पहुंचने की तैयारियों की शुरुआत कर देंगे।
Sikkim ke baare me Jaanakari
Sikkim शहर भारत के सबसे छोटे राज्य में आता है। नार्थ ईस्ट में बसा यह राज्य भारत के नक्शे में ‘thumbs up’ का आकार लिया हुआ है। यह पर्वतीय क्षेत्र खूबसूरत तो है ही साथ में लुभावनी दिल छूने वाली प्रकार्तिक दृश्यों को संजोए रखा हुआ है। सिक्किम के इतिहास के पन्नो को पलटेंगे तो पाएंगे कि भारत के आज़ाद होने के तकरीबन 28 साल बाद आज़ाद हुआ यह राज्य सिक्किम अपने आज़ादी के समय से भारत और चीन में विवाद का मुख्य कारण रहा है। अब जानते हैं 5 Best Places for Tourist सिक्किम में।
5 Best Places for Tourist in Sikkim

चांगू लेक(tsomgo lake):- राजधानी गंगटोक से 40 किलोमीटर की दूरी पर और समुद्र तल से 3 हजार 750 मीटर ऊंचाई पर स्थापित यह लेक टूरिस्ट प्लेस के लिए बेस्ट स्पॉट है। यहाँ पर लेक के आसपास जंगली फूल भी पाए जाते हैं। अब यहां पर पहुंचेंगे तो याक की सवारी जरूर कीजिएगा। अच्छा बताते चलूं की यहां पर आने के लिए सरकारी परमिशन लेना बहुत जरूरी है तो जब भी प्रोग्राम बने इस जगह का प्लान जरूर करें। सर्दियों में इस जगह को अवॉयड किया जा सकता है क्योंकि यह लेक उस समय पूरी तरह से जम जाता है।
नाथू ला दर्रा

चांगू लेक के बाद दूसरी सबसे पॉपुलर जगह नाथू ला दर्रा आता है जो लेक से 18 किलोमीटर दूरी पर है। यहां नियमित ठंड का प्रकोप रहता है। ऊंचाई जब 4 हजार 200 मीटर की हो तो हवा में कंपकपी छूट ही जाती है। यह जगह चीन के बॉर्डर से सटा हुआ है इसी वजह से दोनों देशों के सैनिक बल की मौजूदगी यहाँ दर्ज की जाती है। भारतीय सैनिकों को सलाम करना मत भूलना।
रूमटेक मोनेस्ट्री

सिक्किम राज्य में सबसे ज्यादा बौद्ध धर्म को मानने वाले रहते हैं। बौद्ध धर्म को मानने वाले सबसे प्राचीन संप्रदाय ब्लैक हैट का हेडक्वार्टर रूमटेक मोनेस्ट्री को कहा जाता है। गंगटोक से 24 किलोमीटर दूर सफर में यह जगह आपको मिलेगी। main Temple के अलावा मोनैस्ट्री कॉम्प्लेक्स में मॉन्क क्वॉर्टर, मोनैस्ट्रिक कॉलेज और ननरी यानी जनाना मठ भी है।
लाचुंग

लाचुंग नदी के किनारे स्थित बेहद खूबसूरत गांव से लाचुंग जो समुद्र तल से 2 हजार 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिसे युमथांग और जीरो पॉइंट तक पहुंचने के दरवाजे के रूप में जाना जाता है। लाचुंग तक पहुंचने का एक्सपीरियंस बेहतरीन है क्योंकि पूरे रास्ते में आपको कई वॉटर फॉल्स मिलेंगे। लाचुंग में आपको छोटी से मोनैस्ट्री लाचुंग गोम्पा भी दिखेगी। यहां से तिब्बत का बॉर्डर सिर्फ 15 किलोमीटर दूर है। सिक्किम के लोकल फूड और क्वीजीन जिसमें मोमोज और टोंगबा शामिल है को टेस्ट करने के लिए यह जगह सबसे Best है।
खेचियोपलरी लेक
पेलिंग-युक्सोम रोड पर थोड़ा आगे जाने के बाद आप पहुंच सकते हैं खेचियोपलरी लेक जिसे यहां के बौद्ध धर्म को मानने वालों के साथ ही लेपचा भी बेहद पवित्र मानते हैं। यह लेक एक छोटी से घाटी के बीच में पड़ता है और चारों तरफ से घने जंगलों से घिरा हुआ है। खेचियोपलरी का मतलब है विशिंग लेक। वैसे तो लेक के आसपास ऊंचे-ऊंचे और घने पेड़ हैं बावजूद इसके यहां का पानी बेहद साफ रहता है। लेक से महज 2 किलोमीटर दूर है खेचियोपलरी गोम्पा जहां से आपको माउंट पंडिम का बेहतरीन लुक देखने को मिलता है।
दोस्तों यह थे Sikkim के 5 Best places for Tourist उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। ऐसे ही लेख के लिए हमारी वेबसाइट पर आते रहें।
धन्यवाद।