Ahmedabad Ghumne Ki Jagah: गुजरात, पर्यटन स्थलों के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय राज्यों में से एक है। यहां कई सारे ऐसे नगर हैं, जहां घूमकर आप अपने मूड को तरोताजा कर सकते हैं। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में भी कई सारे पर्यटन स्थल हैं। यहां आप ऐतिहासिक किले, प्राकृतिक नजारों व धर्मिक स्थलों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात के मुख्य नगर, अहमदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी बताने वाले हैं। यदि आप इस महानगर में घूमने का मन बना रहे हैं, तो यह जानकारी पढ़ने के बाद आप शहर के अच्छे पर्येटन स्थलों का चयन कर पाएंगे। चलिए आपको अहमदाबाद में घूमने की जगह के बारे में बताते हैं।

Ahmedabad Ghumne Ki Jagah

अहमदाबाद में घूमने की जगह की सम्पूर्ण जानकारी- Ahmedabad Ghumne Ki Jagah

वैसे तो अहमदाबाद में घूमने के लिए काफी कुछ है, लेकिन इस आर्टिकल में हमने आपको अहमदाबाद घूमने लायक सुंदर और ख़ास लोकेशन के बारे में बताया है|

साबरमती आश्रम- Sabarmati Ashram

इतिहास में आपने साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram) के बारे में जरूर पढ़ा होगा। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन के कई वर्ष इसी आश्रम में व्यतीत किए थे। यह आश्रम साबरमती नदी के किनारे स्थित है। यहां आकर आप अपने मन व दिमाग को शांत कर सकते हैं। साबरमती आश्रम में एक संग्रहालय भी है, इसके अलावा यहां पुस्तकालय, फोटो गैलरी और महात्मा गांधी की कुटिया भी आपको देखने के लिए मिलेगी। यदि आप महात्मा गांधी के जीवन को करीब से जानना चाहते हैं या फिर शांति से कुछ पल व्यतीत करना चाहते हैं, तो यहां समय जरूर व्यतीत करें। पर्येटकों हेतु यह आश्रम सुबह 8:30 से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है।

अक्षरधाम मंदिर- Akshardham Temple

यदि आप अहमदाबाद में किसी धार्मिक स्थल की तलाश कर रहे हैं, तो अक्षरधाम मंदिर (Akshardham ) आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। इस मंदिर में भगवान स्वामी नारायण की बेहद ही खूबसूरत प्रतिमा है। इसके अलावा यहां का वास्तुकला भी देखने लायक है। यह 23 एकड़ में फैला हुआ एक विशाल मंदिर है, जहां 100 फीट ऊंची संरचना और करीब 100 स्तंभों के द्वारा बनाया गया बड़ा हॉल है। एक बार आपको गुजरात यात्रा के दौरान अक्षरधाम मंदिर में जाकर जरूर घूमना चाहिए। अहमदाबाद में घूमने की जगह में यह धार्मिक स्थान काफी ज्यादा लोकप्रिय है|

मोढेरा सूर्य मंदिर- Modhera Surya Mandir

पुष्पावती नदी के किनारे मोढेरा सूर्य मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर भी आपकी अहमदाबाद यात्रा को यादगार बना सकता है। यहाँ आप सूर्य देवता की प्रतिमा के दर्शन कर पाएंगे। इस मंदिर को एक ऐतिहासिक स्थल का दर्जा दिया गया है। मोढेरा सूर्य मंदिर का निर्माण चालुक्य शासकों के द्वारा करवाया गया था। यहां पर आपको चट्टान से निर्मित मूर्तियों की कलाकारी देखने को मिलेगी, जो इस मंदिर को और भी ज्यादा सुंदर व आकर्षक बनाती है।

गिरनार किला – Girnar Kila

गिरनार किला भी अहमदाबाद के मुख्य पर्येटक स्थलों में से एक है। इस एतिहासिक किले का निर्माण 15वीं सदी में सुलतान मुहम्मद बेगड़ा द्वारा किया गया था। यह किला गुजराती सुलतानों की एतिहासिक घटनाओं की याद दिलाता है। इस किले की वास्तुकला बेहद ही सुंदर है, जो आपके पर्येटन को एक नया अनुभव देगी।

जामा मस्जिद – Jama Masjid Ahamdabad

अहमदाबाद की जामा मस्जिद की वास्तुकला इंडो-इस्लामी शैली के आधार पर बनाई गई है। इस मस्जिद का निर्माण पीले बलुआ पत्थर से किया गया है। इंडो-इस्लामी शैली से बनी जामा मस्जिद काफी सुंदर दिखाई देती है। इसमें 260 जटिल नक्काशी वाले स्तंभ भी देखने को मिलेंगे। स्तंभों के साथ ही आपको गुंबदों पर भी नक्काशी देखने को मिलेगी। जामा मस्जिद के पास आप भद्र किला भी जाकर घूम सकते हैं। इस किले का निर्माण वर्ष 1411 में किया गया था। भद्रा किला के आसपास घूमने का सबसे सही समय शाम का है।

कांकरिया झील – Kankariya Lake

यदि आप अहमदाबाद में प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाना चाहते हैं, तो कांकरिया झील आपके लिए किसी सपने से काम नहीं होने वाली है। यह अहमदाबाद के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां के प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इस झील के आसपास आपको बगीचे, एक्टिविटी के लिए बोर्ड क्लब, जीव-जंतुओं को देखने के लिए चिड़ियाघर वह संग्रहालय भी मिल जाएगा। यहां पर गुब्बारे की सवारी का बंदोबस्त भी पर्यटकों के लिए किया गया है। यदि आप अहमदाबाद जाएं तो कांकरिया झील का भ्रमण करना बिल्कुल ना भूले। हालाँकि यहाँ एंट्री लेने के लिए आपको निर्धारित टिकट खरीदना होगा। वयस्कों के लिए 25 रुपए और बच्चों के लिए 10 रुपए टिकट दर निर्धारित की गई है।

अडालज बावड़ी – Adalaj Bawdi

अडालज बावड़ी  भी अहमदाबाद का एक एतिहासिक पर्येटन स्थल है। इस स्थान को अडालज नी वाव के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ आपको इंडो-इस्लामिक वास्तुकला देखने को मिलेगी। यह पांच मंजिला बावड़ी है, जिसका निर्माण पंद्रहवीं शताब्दी में पानी संग्रहण के उद्देश्य से किया गया था। इस पर्येटनस्थल पर आपको इस्लामिक, जैन और हिंदू कलाओं का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा।

गुजरात साइंस सिटी – Gujrat Science City

एतिहासिक और धार्मिक स्थानों के अलावा आप नए जमाने की साइंस सिटी भी घुने जा सकते हैं। अहमदाबाद की साइंस सिटी आपको एक अलग अनुभव प्रदान करेगी। जैसा की नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें आपको साइंस सम्बंधित कई सारी एडवांस तकनीक देखने को मिलेगी। यहाँ एक आईमैक्स 3डी थिएटर, एक एनर्जी पार्क, एक जीवन विज्ञान पार्क, संगीतमय फव्वारे और एम्फीथिएटर भी है। आप यहाँ सिम्युलेटर सवारी का भी मज़ा ले सकते हैं। गुजरात साइंस सिटी एंट्री आपको घूमने के लिए लेनी होगी, वयस्कों के लिए 20 रुपए और बच्चों के लिए 10 रुपए टिकट निर्धारित किया गया है।

हुथीसिंग जैन मंदिर – Hutheesing Jain Temple

सफेद संगमरमर से हुथीसिंग जैन मंदिर का निर्माण किया गया है। यह भी एक धार्मिक स्थली है, जो दिखने में काफी भव्य है। इस ख़ास मंदिर को अमीर व्यापारी शेठ हथीसिंग ने वर्ष 1848 में 15वें जैन तीर्थंकर श्री धर्मनाथ को श्रद्धांजलि देने हेतु बनवाया था। यह मंदिर 12 विस्तृत स्तंभों पर खड़ा हुआ है, जिस पर एक बड़ा गुंबद है। हालही में यहीं पर महावीर स्तंभ का भी निर्माण किया गया है।

ज़ांज़ारी झरना – Zanzari Waterfall

प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के लिए आप अहमदाबाद के ज़ांज़ारी झरना देखने जरूर जाएं। यह झरना वात्रक नदी के मुख्य झरनों में से एक है। मानसून के मौसम में यह पर्येटन स्थल और भी ज्यादा हरा-भरा, सुंदर और आकर्षक दिखाई देता है। आप यहाँ भोजन लेकर जाएं प्रकृति के इन नज़रों के बीच बैठकर इसका सेवन करें। यह आपके लिए एक अच्छा अनुभव होगा। पार्किंग स्थल से यह झरना थोडा दूर है, इसलिए आपको कुछ दूरी पैदल तय करणी होगी।

अहमदाबाद यात्रा से जुडी ख़ास बातें

आप अहमदाबाद के मुख्य पर्येटन स्थल लोकल बस या कैब की सहायता से भी घूम सकते हैं। गुजरात के इस बड़े शहर को घूमने के लिए आपको कम से कम 3 दिन का समय देना होगा। अक्टूबर से मार्च सर्दियों के समय सुहावने मौसम में अहमदाबाद घूमने का उचित समय रहता है। यात्रा के दौरान अप यहाँ का गुजराती खाना बिलकुल भी खाना ना भूलें। खाखरा, ढोकला, फाफड़ा, थेपला, दाबेली, सेव, दलवाड़ा और फरसाण जैसी गुजरती दिश आपकी यात्रा के जायके को और ज्यादा बढ़ा देगी। आप अहमदाबाद से स्मृति हेतु जीवंत स्कर्ट, कपड़े, चनिया-चोली और बंधेज कपड़े खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.