Gujarat Kachchh Places to Visit: यदि आप गुजरात की यात्रा के लिए निकल रहे हैं, तो इस राज्य के ऐतिहासिक नगर कच्छ को घूमना बिल्कुल ना भूलें। कच्छ के दार्शनिक स्थल में ऐतिहासिक महल, अभ्यारण, रेगिस्तान, संग्रहालय आदि शामिल हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी गुजरात यात्रा को यादगार बना सकते हैं। इतिहास में कच्छ पर कई राजाओं ने शासन किया है, जिन्होंने यहां कई सारे महल व अन्य चीजों का निर्माण किया था। 16वीं शताब्दी के अंत में मुगलों ने भी कच्छ में राज किया था। इसके अलावा अंग्रेजों ने भी काफी समय तक इस नगर में अपना शासन बनाए रखा था।

कच्छ के दार्शनिक स्थल की जानकारी- Information about the Philosophical Place of Kachchh

आपको कच्छ में अलग-अलग शासकों के द्वारा बनाई गई खूबसूरत संरचनाएं देखने को मिलेगी। आइये अब आपको बताते हैं कि कच्छ के दार्शनिक व धार्मिक स्थल कौन-कौन से हैं, जिन्हें आप घूमकर उनकी शहर की सुंदरता का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Gujarat Kachchh Tourist Places List

Gujarat Kachchh Places to Visit

विजय विलास पैलेस- Vijay Vilas Palace

कच्छ के सबसे ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक विजय विलास पैलेस है, जिसे राज्य के उत्तराधिकारी युवराज श्री विजय राज के नाम पर बनाया गया था। इस खास पैलेस का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से हुआ है, जो कि इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है। महल में पत्थरों की नक्काशी देखने लायक है। यह महल तकरीबन 45 एकड़ से अधिक भूमि में फैला हुआ है। यदि आप कच्छ जाएं तो इस महल को देखना बिल्कुल भी ना भूले। विजय विलास पैलेस घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 20 रुपए के टिकट का भुगतान करना होगा। यदि आप कैमरे के साथ अंदर फोटोग्राफी करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

कच्छ संग्रहालय- Kachchh Museum

कच्छ म्यूजियम भी नगर के पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह संग्रहालय लोक कलाओं, प्राचीन कलाकृतियों और आदिवासी लोगों से जुड़ी चीजों को दर्शाता है। यह म्यूजियम 11 प्रमुख गैलरी से घिरा हुआ है, जिसमें मानव विज्ञान, पुरातत्व, संगीत वाद्य यंत्र और जानवरों जैसे अलग-अलग वर्ग शामिल हैं। इस संग्रहालय का मुख्य आकर्षण ऐरावत की मूर्ति है। यह संग्राहलय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है तो प्रति व्यक्ति 5 रुपए और बच्चों के लिए 2 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।

आइना महल- Aina Mahal

कच्छ के दार्शनिक स्थल में आइना महल भी शामिल है जो काफी प्राचीन है। कहा जाता है कि इस 18वीं शताब्दी के मध्य में लखपत जी के शासन के दौरान निर्माण किया गया था। यह प्राचीन महल कई वर्षों तक शान से कच्छ में खड़ा हुआ था, लेकिन वर्ष 2001 में आए भूकंप ने महल को अस्त व्यस्त कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से महल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा था, लेकिन पर्यटकों के लिए इसे दोबारा ठीक कर दिया गया। इस महल में एक खास संग्रहालय भी बनाया गया है। यह कच्छ का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। पर्येटकों के लिए यह सुबह 9 बजे से शाम६ बजे तक खुला रहता है। यहाँ घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 20 रुपए का टिकट खरीदना होगा।

कच्छ का रण- Rann of Kachchh

गुजरात में स्थित जिला कच्छ भी दार्शनिक स्थल के रूप में काफी प्रसिद्ध है। यह स्थान राज्य में भूकंप आने से निर्मित हुआ था। यह क्षेत्र आकार में काफी ज्यादा बड़ा है। इसका क्षेत्रफल 23300 वर्ग किलोमीटर बताया गया है। इसे नमक का रेगिस्तान भी कहा जाता है और यहां पर ऊंट की सवारी करना आपके लिए एक यादगार लम्हा बन सकता है। ढलते सूरज के साथ ही कच्छ का रण और भी ज्यादा सुंदर बन जाता है। गर्मियों के समय यहां काफी ज्यादा तापमान बढ़ जाता है, जिस वजह से इसे पर्यटकों के लिए निर्धारित समय के लिए ही खोला जाता है। इसे सिर्फ सर्दियों में अक्टूबर से फरवरी महीने में ही खोला जाता है।

धोलावीरा- Dholavira

सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा। धोलावीरा सिंधु घाटी सभ्यता का ही हिस्सा है। यह करीब 4500 वर्ष पहले का नगर था। मिट्टी के बर्तन, मोतियों के आभूषण और अन्य सामग्री जैसे कई अवशेष यहां की खुदाई में पाए गए थे। इस वक्त धोलावीरा कच्छ में एक पुरातात्विक स्थल बन चुका है। यहाँ घूमना आपके लिए एक शानदार अनुभव होगा।

कच्छ अभ्यारण- Kachchh Sanctuary

कच्छ रेगिस्तान वन्य जीव अभ्यारण भी पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यह भुज से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कच्छ का यह वन्य अभ्यारण करीब 7505 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां वन्य जीव जन्तुओं को देख आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा। इस अभ्यारण में आप चिंकारा, नीलगाय, जलीय पक्षी जैसे कई सारे अलग-अलग जीव जंतु देख पाएंगे। यह अभ्यारण भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित है, इसलिए इसका कुछ हिस्सा भारत की जनता के लिए प्रतिबंधित है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सप्ताह के सभी दिन यह अभ्यारण खुला रहता है। यदि आप सप्ताह के दिनों में घूमने जाते हैं तो 250 रुपए में टिकट मिलेगा। वहीँ वीकेंड में इसके टिकट की कीमत बढ़कर 270 रुपए हो जाती है। वहीँ अंडर कैमरा ले जाने के लिए अतिरिक्त 50 रुपए देने होते हैं।

मांडवी बीच- Mandvi Beach

यदि आप प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो कच्छ में स्थित मांडवी बीच पर जाकर कुछ समय जरूर व्यतीत करें। यह बेहद ही शांत स्थान है जो आपकी यात्रा को आरामदायक बना सकता है। आप मांडवी बीच पर कैंपिंग, वॉटर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाओं का भी आनंद ले सकते हैं। यह विजय पैलेस के पास ही स्थित है। समुद्र का साफ सुथरा पानी, आकाश के नजारे देख कर आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। यहां के सूर्यास्त का नजारा सबसे खूबसूरत नजारा होता है। आप यहां पर ऊंट की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं।

कच्छ कैसे पहुंचे- How to Reach Kachchh

कच्छ गुजराज का सबसे बड़ा जिला है, जिसकी राजधानी भुज है। यदि आप कच्छ घूमना चाहते हैं तो भुज से आपको सभी पर्येटन स्थल नजदीक रहेंगे। ऐसे में यदि आप रेल यात्रा करते हुए आ रहे हैं तो सीधा भुज रेलवे स्टेशन उतर सकते हैं। अगर आप बस के माध्यम से आ रहे हैं तो भुज बस स्टैंड पर उतरकर वहां से कच्छ के मुख्य स्थान कैब या बस से घूम सकते हैं।  यदि आप हवाई यात्रा करते हुए आ रहे हैं, तो सीधा भुज एयरपोर्ट पर उतार सकते हैं। यहाँ से आप कैब बुक कर मुख्य स्थान की शैर कर सकते हैं। इसके अलावा लोकल बसों की मदद से भी इन पर्येटन स्थलों तक पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.